{"_id":"5b16dc824f1c1baf6e8b6746","slug":"161528224898-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खंभे गाडने को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खंभे गाडने को लेकर किसानों का हंगामा
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। खेत में खंभे लगाने को लेकर किसानों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। किसानों के काम रुकवाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर एक्सईएन व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे गए।
गांव सरधना निवासी किसान ब्रह्मसिंह की ट्यूबवेल पर विद्युत लाइन जानी है। मंगलवार सुबह विद्युत कर्मचारी खंभे लेकर पहुंचे। कर्मचारी गांव निवासी किसान देवराज व निरंजन आदि किसानों के खेत में खंभे लगाने लगे। इन किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों का आरोप था कि खंभे लगाने से उनकी फसलों को नुकसान पहुंचेगा और तारों की चिंगारी निकलने से फसलों के जलने का खतरा बना रहेगा। किसानों ने हंगामा करते हुए विद्युत कर्मचारियों को खंभे लगाने से रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सईएन मेवाराम व एसडीओ पुष्पदेव भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने किसानों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। एक्सईएन ने काम रुकवाते हुए कहा कि जब तक आपस में किसानों की सहमति नहीं बनेगी। उनके खेतों में खंभे नहीं लगाए जाएंगे।