{"_id":"5b0afa574f1c1ba66e8b4dfc","slug":"161527446103-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में बसपा नेता की कार पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में बसपा नेता की कार पलटी, तीन घायल
Updated Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बसपा नेता की कार पलटी, तीन घायल
सिखेड़ा। लखनऊ मीटिंग से लौटते समय बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर की कार ट्रक से बचाने के प्रयास में खाई में पलट गई। गनीमत यह रही कार में सवार किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। सूचना पर परिजनों ने घायलों को प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सिखेड़ा के गांव भिक्की निवासी जिला पंचायत सदस्य के पति एवं बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर पुष्पांकर पाल अपने दो कार्यकर्ताओं सचिन पाल व मास्टर करमवीर सिंह के साथ लखनऊ मीटिंग में गए थे। शनिवार को देर रात जो बजे गांव लौटते समय बिजनौर के नूरपुर में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचाने के लिए कार का एक पहिया गड्ढे में आ गया, जिससे कार पलट गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बसपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कार से बाहर निकलकर अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने तीनों घायलों को मुजफ्फरनगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बसपा नेता पुष्पांकर ने बताया कार को सचिन पाल चला रहा था। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं पहुंची। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।