{"_id":"5afc7d604f1c1bdd408b5d35","slug":"161526496608-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। रमजान माह को लेकर भोपा पुलिस की ओर से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में रमजान माह के दौरान शांति सौहार्द कायम करने पर बल दिया गया।
भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि छुटपुट मामलों को पुलिस मित्रों के सहयोग से सुलझा दिया जाए तथा एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान कर शांति सौहार्द कायम करने में सहयोग करें। चेयरमैन पति रविदत्त, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश कुमार ने पवित्र रमजान माह में साफ सफाई रखने तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया। मौलाना मोइनुद्दीन ने कहा कि रोजा रफ्तार का समय संवेदनशील होता है। हमें प्रेमभाव से मिलकर एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। इफ्तार के समय तेज ध्वनि का प्रयोग न करें, ऐसा निवेदन किया गया। देवेंद्र शर्मा ने इफ्तार के समय का सम्मान करने की बात करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता फैय्याज मलिक ने की तथा संचालन शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने किया। इस मौके पर काजी मुमताज अली, अजय चेयरमैन, जाहिद मलिक, उदयवीर सिंह, रविंद्र वाल्मीकि, भूपेंद्र वाल्मीकि, राजीव कुमार, रामवीर, यूनुस अंसारी, गुलफाम, प्रेमसिंह लिपिक, सतीश, सरफराज मलिक, कविंद्र, अरुण आदि मौजूद रहे।