{"_id":"5ade30984f1c1b54098b6206","slug":"161524510872-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी लोगों का कहना है कि गृह कलह के चलते व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया।
एमएलसी अशोक कटारिया का स्वागत
मीरापुर। विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कटारिया ने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुसार काम करते हुए क्षेत्र के युवाओं को विकास की राह पर आगे बढ़ाएंगे। एमएलसी अशोक कटारिया का मेरठ से बिजनौर जाते समय मीरापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंडल प्रभारी प्रदुमन शर्मा, सचिन ठाकुर, भुपेंद्र चौहान, संजीव शर्मा, अमरदीप, जवाहर लाल, कमल नैन, पुष्पा देवी, महेश तितौरिया, नरेंद्र त्यागी, अशोक सैनी आदि शामिल रहे। स्वागत के बाद एमएलसी का काफिला आगे बढ़ा तो बिजनौर रोड पर गांव शिवपुरी के निकट एक रेस्टोरेंट पर अरविंद लीली, अरविंद गुर्जर, रामसिंह, विनोद कोहली, सुखबीर, धयान सिंह, गुलदीप, सुखबीर आदि ने स्वागत किया।
मांस के साथ आरोपी पकड़े
भोराकला। गांव शिकारपुर में पुलिस ने गोकशी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मांस बरामद किया। पुलिस ने सूचना पर गांव शिकारपुर में शादी के मकान पर छापा मारा। शादा व शाकिर गोकशी कर रहे थे। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दरोगा युनुस खान ने बताया कि शाकिर व सादा के घर से गौ मांस तथा उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।