फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती मनाई

संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती मनाई

Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी मोहल्ले में युवा सैन समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों, पदचिन्हों पर चलने के लिए आह्वान किया। शुभारंभ सुरेंद्र सैन, रनवीर सैन ने सैन जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य वक्ता विकास सैन ने कहा कि सैन जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन लोगों के कल्याण में लगाया है। मोहित सैन ने कहा कि आपसी मतभेद और कुरीतियों को मिटाकर समाज आगे बढ़ेगा, तभी कल्याण संभव है। रणवीर सैन ने कहा कि बच्चों को उच्चशिक्षावान बनाएं। कार्यक्रम में सागर, वंश, नीरज, खुशी, कार्तिक, दीपक, कैलाशो, गीता, कमल, पवित्र, ज्योति, कविता सैन, अंजू सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा का स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा का 134वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि हिंदू महासभा विश्व का एकमात्र हिंदूवादी संगठन है। यह हमेशा देशभक्तों की पार्टी रही है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा साक्षी वर्मा ने कहा कि देश में बंटवारे का विरोध केवल हिंदू महासभा ने किया था। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गीताजंलि सिंह, नवीन कंसल, दीपक शर्मा, अश्वनी बालियान, मनीष, प्रवीण, नरेंद्र पाल, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजपाल सिंह बने पउप्र सचिव
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मास्टर राजपाल सिंह को पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, गजे सिंह, संदेश, डॉ ओमपाल सिंह, भूषण बक्शी, हिमांशु गोयल, मनीष, अवदेश, धर्मवीर बाल्मीकि, सुशील सैनी, सोहनवीर, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed