फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चक्का जाम की चेतावनी, अफसर हैरान

चक्का जाम की चेतावनी, अफसर हैरान

Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चक्का जाम की चेतावनी, अफसर हैरान
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में चक्का जाम करने की चेतावनी से अफसर हैरान हैं। दोनों संगठनों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर संचालन ठप करने का एलान किया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, चक्का जाम करने को लेकर पोस्टर जारी किए हैं। जबकि एंप्लाइज संगठन ने 10 अप्रैल की रात्रि से बसों का संचालन रोकने की चेतावनी दे रखी है। डिपो में संगठनों के कड़े रुख के कारण अधिकारियों में खलबली मची है।

यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने आम सभा कर 10 अप्रैल से डिपो में चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्षेत्र के सभी डिपो से संपर्क किया गया है। अफसर इस संगठन के पत्र पर विचार कर ही रहे थे, अचानक से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी हड़ताल, चक्का जाम का एलान कर दिया। बकायदा, कार्यकर्ताओं, चालक-परिचालकों को पंपलेट छपवाकर बांट दिए गए हैं। 8 अप्रैल की रात्रि से बसों का संचालन रोकने की चेतावनी जारी की गई है। उक्त संगठन ने संविदा चालक-परिचालक के वेतन, सातवा वेतन आयोग, वेतन विसंगतियों को दूर करने, ऑन ड्यूटी घायलों का निगम के खाते उपचार कराए जाने के साथ करीब 12 सूत्रीय मांग पत्र रखा है। साथ ही शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संगठनों के कड़े रुख को लेकर अफसरों बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों ने मामले को लेकर गंभीरता बरतनी शुरू कर दी है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि संगठनों की कुछ अपनी मांगे हैं, जिसको लेकर हड़ताल की चेतावनियां दी गई है। जो भी मांग है, वह उच्च स्तर पर हल होंगी। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed