{"_id":"5ab944e74f1c1b4f5a8b5412","slug":"161522091239-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों को अपराधों से तौबा करने का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों को अपराधों से तौबा करने का पाठ पढ़ाया
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खतौली।
सीओ ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को अपराधों से तौबा करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि जो हिस्ट्रीशीटर बुजुर्ग हो चुके हैं और वे अब अपने परिवार के साथ साधारण जीवन जी रहे हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खत्म करने की संस्तुति कर पत्र एसएसपी को भेजा जाएगा।
थाने में सोमवार को इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की बैठक आयोजित की। सीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिन लोगों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उनके बारे में पुलिस का रिकॉर्ड देखा जाए और लोगों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर हिस्ट्रीशीट बंद कर दी जाए। हिस्ट्रीशीटरों से कहा कि वे अपराधों से तौबा कर अपने परिवार के साथ साधारण जीवन व्यतीत करें। बैठक में सीओ ने बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटरों का आपराधिक रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर तथा क्षेत्र के लोगों से जानकारी हासिल करके उनकी हिस्ट्रीशीट बंद करने की संस्तुति की। हिस्ट्रीशीटरों ने सीओ व इंस्पेक्टर को विश्वास दिलाया कि वे कभी अपराध की दुनिया में कदम नहीं रखेंगे।