फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में देवांश ने जीता इनाम

सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में देवांश ने जीता इनाम

Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में देवांश ने जीता इनाम
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में देवांश ने जीता इनाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कराई गई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सवालों के जवाब दिए। छात्र देवांश को पहला स्थान मिला है, जबकि एक छात्रा दूसरे तथा छात्र तीसरे स्थान पर रहा है। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से ही हादसों में कमी लाई जा सकती है।

स्कूली छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए निबंध और प्रतियोगिता कराई गई। परिवहन निगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद के विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से 10वीं तक के 15 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। शनिवार को एसडी इंटर कालेज में प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 11 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभागीय अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अलावा कई बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखा। प्रतियोगिता में शहर के एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा आठवीं के छात्र देवांश वर्मा ने प्रथम, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा सिमरन ने द्वितीय और इस्लामिया इंटर कालेज में कक्षा दसवीं के छात्र अदनान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके चलते देवांश को 11 हजार, सिमरन को 5100 और अदनान को 2100 रुपये का पुरस्कार मिला। एआरटीओ राजीव बंसल ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के लाभ बताए। इसके साथ अभिभावकों से अपील की गई कि नाबालिग छात्रों के हाथ में वाहन नहीं दें, ताकि वह सुरक्षित रहे। इसके बाद छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed