फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं को दे रहे सुरक्षित वातावरण

महिलाओं को दे रहे सुरक्षित वातावरण

Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को दे रहे  सुरक्षित वातावरण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि जिले में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए कानून और अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए कहा। एसएसपी ने कहा कि यदि महिलाओं का कोई उत्पीड़न करता है तो उसकी सीधे शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कानून बने हैं। सरकार महिला सशक्तीतकरण के लिए भी अनेक कार्यक्रम और योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए जनपद में पुलिस ने बेहतर इंतजाम किए हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सतर्क रहते हुए हर उत्पीडऩ व शोषण के खिलाफ आगे आने का आह्नान करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, जैन स्कूल्स कमेटी के राजकुमार जैन, राजेश जैन, संजय कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने सभी का स्वागत किया। सेमिनार में एनजीओ लोक आस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपना प्रजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम में बीना शर्मा, डॉ निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की स्थिति सोचनीय है। क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने डायल 100, 1090 तथा 181 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को कई कदम उठाए हैं, लेकिन महिलाओं को स्वयं हिम्मत करनी होगी। प्राचार्य डॉ पी के गुप्ता ने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने की हिदायत दी। इससे पूर्व अतिथियों का प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता तथा प्रोफेसर आरएम तिवारी, राहुल शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन डॉ मंजू चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर हुई गोष्ठी को आईपीएस मणिलाल पाटीदार, सीओ सदर और एसओ छपार ने संबोधित किया। छात्राओं को महिलाओं के लिए लागू कानूनों के बारे में बताया। इस अवसर पर रविश आलम, उजैर, डॉ प्रशांत कुमार, प्राचार्य डॉ विवेक कुमार, येतन अग्रवाल, नेहा मिश्रा, डॉ दिव्या, अंकुर अग्रवाल आदि रहे। दीवान इंटर कॉलेज तितावी में भी महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई। सीओ तितावी कालू सिंह और एसओ सूबे सिंह मौजूद रहे। छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य तरस पाल पुंडीर, शशिप्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed