{"_id":"5a8db80b4f1c1b5e6e8b69b9","slug":"161519237131-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ एसके सिंह, डॉ अवनीश और डॉ गिरराज किशोर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने शहर के कल्याणपुरी, अवध विहार और मीनाक्षीपुरम में स्वच्छता अभियान चलाया। कल्याणपुरी में नालियों के पास रखे कूड़े को हटाया। यहां लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। स्वयंसेवकों ने नालियों से पॉलीथिन निकाली, जिससे पानी निरंतर बहना शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने नागरिकों को संदेश दिया कि वह जल और पॉलीथिन का कम से कम प्रयोग करें। अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक रखें, जिससे अनेक बीमारियों से बचा जा सके। सर्कुलर रोड के डिवाइडर पर लगे पौधों को सिंचित किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में डॉ एनके परूथी ने स्वयं सेवकों को कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने वर्मी कंपोस्टिंग, आर्गेनिक फार्मिंग और मशरूम उत्पादन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस जानकारी को सभी स्वयंसेवक अपने गांव और समाज में फैलाएं, जिससे सिंथेटिक फ़र्टिलाइजर और पेस्टिसाइड से छुटकारा मिल सके। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता तेजपाल मालिक ने स्वयं सेवकों को योग का महत्व बताया। तृतीय सत्र में स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में डॉ सुभाष कुमार, गौरव जैन, दीपक बालियान आदि मौजूद रहे।