{"_id":"5a89c65e4f1c1b4e588b95fa","slug":"161518978654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी बरातियों से भरी बस, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी बरातियों से भरी बस, अफरातफरी
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
रुड़की रोड पर एक होटल के निकट बरातियों से भरी बस नाले में गिर गई। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर राहगीर और पुलिस ने किसी प्रकार बरातियों को बाहर निकाला। हादसे में कई युवक को चोट लगी है, जिन्हें चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया। बाद में क्रेन से बस को बाहर निकाला गया।
रविवार को देहरादून से एक लग्जरी टूरिस्ट बस से बराती शहर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। देहरादून निवासी चालक अनिल पवार बस चला रहा था। सुबह करीब 9.30 बजे जैसे ही बस शहर में रुड़की रोड पर पहुंची, तो कोतवाली थाने के निकट एक होटल पर रुकी। यहां होटल में कन्या पक्ष ने बरातियों के लिए नाश्ता-पानी का इंतजाम कर रखा है। चालक ने बस को जैसे ही होटल की पार्किंग में ले जाने का प्रयास किया, तभी बस नाले में गिर गई। बस का अगला हिस्सा नाले में गिरने से वह एक ओर झुक गई। हादसे से बरातियों में अफरातफरी मच गई। शोर-शराबा सुुनकर राहगीर, पुलिस और कन्या पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से इमरजेंसी द्वार खोल कर बरातियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। हादसे में कई बारातियों को मामूली चोट आई है। जबकि बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पास में बिजली का खंभा था, बस उससे नहीं टकराई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में क्रेन मंगवाकर बस को बाहर निकाला गया। इस दौरान रुड़की रोड पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।