{"_id":"5a85d3b04f1c1b2d068b6dac","slug":"161518719920-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की करोडों की जमीन खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की करोडों की जमीन खाली कराई
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की जमीन से कब्जा हटवाया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की नईमंडी थाने के निकट रेलवे लाइन के बराबर की 300 गज जमीन बृहस्पतिवार को खाली कराई गई। इस जमीन पर 40 साल तक अवैध कब्जा रहा। तहसील की टीम ने जमीन को खाली कराते हुए पालिका को कब्जा दिलाया।
डीएम राजीव शर्मा ने सरकारी जमीनों को खाली कराने के शासन के निर्देश का पालन करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की नईमंडी थाने के निकट रेलवे लाइन से सटी बेशकीमती जमीन पर 40 साल से अवैध कब्जा था। यहां पर लाखों रुपये गज का रेट है। पालिका की इस जमीन को लेकर लंबे समय तक मुरारीलाल के साथ मुकदमा चला। लगभग तीस साल तक कब्जा रहने के बाद 2010 में वह हाईकोर्ट में हार गए। इसके कुछ दिन बाद मुरारीलाल की मृत्यु हो गई। जमीन से मुरारी लाल का कब्जा तो हट गया, कुछ अन्य लोगों ने यहां कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को लेखपाल मूलचंद के साथ तहसील की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। पालिका कर्मचारी अशोक पाल ने बताया कि जमीन पर पालिका ने अपना कब्जा ले लिया है। तहसीलदार रंजीत सिंह ने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर भी जहां सरकारी जमीनों पर कब्जा है उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाएगा।