{"_id":"5a81e03f4f1c1bff388b7c66","slug":"161518460991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के वार्ड 35 के लिए 13 ने ताल ठोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के वार्ड 35 के लिए 13 ने ताल ठोकी
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के वार्ड 35 के उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। नामांकन के आखिरी दिन नौ प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
जिला पंचायत के वार्ड 35 के सदस्य विक्रम सैनी के विधायक बन जाने के बाद रिक्त हुई सीट पर चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन के आखिरी दिन नौ प्रत्याशी मैदान में आए। कुल 13 प्रत्याशी यहां ताल ठोक चुके हैं। चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में नीरज, मनोज सैनी उर्फ पंकज, जमशेद, अशोक चौधरी, शबीना बानो, संजीव कुमार, धरेंद्र कुमार, विनोद, संजय शर्मा, खुर्शीदा, राजबाला, योगेंद्र सिंह, सुभानी शामिल है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्ह जारी किए जाएंगे। 22 को मतदान होगा और 24 को मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। वार्ड 35 के गांवों में चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रत्याशी गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं।