{"_id":"5a7b46b84f1c1b90268b8e8e","slug":"161518028472-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन घायल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव निजामपुर हरचंद निवासी आदेश सैनी अपने पिता जयचंद को साथ लेकर जानसठ के गांव भलेड़ी में अपने बीमार रिश्तेदार नरेंद्र को देखने गया था। बुधवार को गंगनहर पटरी से बाइकसे दोनों घर लौट रहे थे। भोपा नहर पुल के पास दूसरी दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गए। बाइक बस के नीचे फंस गई तो लोगों ने बमुश्किल बाहर निकालकर दोनों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को रेफर किया गया। वृद्ध जयचंद की हालत चिंताजनक बताई गई है। दूसरी ओर भटौड़ा निवासी कंवरपाल पुत्र रामसिंह भी घायल हो गया। कंवरपाल बाइक से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
गन्ने की फसल जली
भौराकलां। गांव सावटू निवासी राकेश पुत्र बलजोर के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से फसल जल गई। बुधवार देर शाम खेत में लगी आग के कारणों का पता नहीं चला। आग लगने के कारण पड़ोस के खेतों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। किसान की लगभग पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्राम प्रधान असेंदर ने एसडीएम से किसान को मुआवजा दिलाने और शुगर मिल से पर्ची की मांग की है।