फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौसम में बदलाव का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व

मौसम में बदलाव का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व

Mon, 15 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का प्रतीक मकर संक्रांति पर्व
चरथावल/भोपा। कस्बों में मकर संक्रांति का पर्व धूूमधाम से मनाया गया। आरएसएस द्वारा स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता चरणपाल सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार विज्ञान व एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। स्वयंसेवकों ने योग किया। भूमियां मंदिर पर भी खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह ने की। सेवादास, सुबोध कुमार, कविश, श्यामवीर, गोविंद, अमरपाल सैनी, ब्रजवीर, बालीराम सैनी, रूबी जैन, प्रदीप वालिया, सुभाष वालिया, पारुल शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, चरथावल में अग्रवाल धर्मशाला में मकर सक्रांति पर भक्तों ने भगवान सूर्य की आराधना कर विश्व शांति की कामना करते हुए यज्ञ किया। वक्ता संजय लखान ने बताया कि मकर सक्रांति का पर्व बसंत ऋतु के आगमन को दर्शाता है। यह मौसम में बदलाव का प्रतीक है। सुरेंद्र भगत ने कहा कि संघ के छह पर्वों में से एक पर्व मकर संक्रांति का पर्व है। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर मकर रेखा को पार करता है। कार्यक्रम में मिथुन त्यागी, प्रवीण राणा, राजेंद्र शर्मा, निशांत त्यागी, जियालाल, अनुज त्यागी, नीटू कश्यप, पपनी कंसल, राधेलाल, प्रशांत त्यागी ,अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। गांव बिरालसी, दूधली, रोनी, अकबरगढ़, सिकंदरपुर, पीपलशाह, हैबतपुर आदि गांवों भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत दी
भोपा। रविवार को कस्बे की कुछ महिलाओं ने थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने कहा कि शरारती युवक स्कूल व अन्य कार्य से आने-जाने वाली लड़कियों, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर अभद्रता करते हैं। पीड़ितों ने युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed