फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में कई घायल

सड़क हादसे में कई घायल

Sun, 25 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में कई घायल
मीरापुर। थाने के सामने चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी पर उपचार दिलाया। चालक रोडवेज बस को लेकर फरार हो गया। मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी शाहनवाज उर्फ सोनू, बिट्टू व जुनैद शुक्रवार रात शादी के कार्ड बाटकर खतौली से मीरापुर आ रहे थे। रात्रि जब तीनों युवक थाने के सामने हाईवे पर पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


गन्ने की नई प्रजातियों की जानकारी दी
मीरापुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी में किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों तथा बसंत कालीन गन्ना बुआई की जानकारी दी गई। थाने के निकट खाद गोदाम परिसर में हुए कार्यक्रम में गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने गन्ने की उन्नत खेती, डॉ. ओमकार सिंह ने नई प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ उपेंद्र कुमार, रामानंद सिंह, नरेंद्र सिंह, ब्रह्मसिंह, अरुण तिवारी, अजय कुमार, इलम सिंह, संजीव शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव
मीरापुर। सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी मुकुट राज ने बताया कि सभापति पद पर कमलेश देवी, उपसभापति पद पर रजत कुमार भूम्मा, जिला सहकारी बैंक के लिए पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह, रजत कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, डीसीडीएफ के लिए सुनीता रानी, विवेक वर्मा, अजय कुमार, विनोद कुमार, पीसीएफ के लिए पूर्व प्रमुख रविकिरण, यूपीएसएस के लिए सुशीला देवी, उत्तर प्रदेश श्रम निर्माण निगम के लिए सतेंद्र सिंह, तिलहन विकास संग के लिए मिथलेश भूम्मा, कपड़ा मिल बुलंदशहर के लिए सतीश कुमार रवि निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की रूपरेखा बनाई
मीरापुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की बैठक में प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। गांव बहादरपुर हुसैनपुर में आयोजित बैठक में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के बिलों का सरचार्ज माफ नहीं किया और रेट बढ़ा दिए। सरकार का यह कदम किसान विरोधी है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि जब तक किसानों का गन्ना खेतो में खडा है तब तक चीनी मिल बंद नहीं होने देंगे। सभा में नाहर सिंह सैनी को सहारनपुर मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मामचंद सैनी, उदेश पाल, चंद्रपाल, नाहर सिंह, बोबी सहरावत, इकबाल सिंह, जयसिंह, सत्यप्रकाश, बाबूराम, सतबीर, जबरसिंह आदि मौजूद रहे।

मीरापुर। मीरापुर विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित बकाया बिजली बिल वसूली शिविर में 35 लाख रूपये की वसूली की गई। अधिक्षण अभियंता एके आत्रेय, अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला, एसडीओ भंवरसिंह आदि ने करीब 200 बिल ठीक कराकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई। जेई विनीत सैनी ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर लगाए गए शिविर के साथ-साथ प्रतिदिन भी उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने की सुविधा जारी रहेगी।

किशोरी लापता, तहरीर दी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदर पुर निवासी संजीव उर्फ संजू ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के लोग किसी कार्य से बाहर गए थे। जैसे ही वह घर वापस पहुंचे, तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। उसकी काफी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला है।


मारपीट का आरोप
भोपा। भोकरहेड़ी निवासी महिला संजीदा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति की चार वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला का आरोप है कि उसका एक बेटा व उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। बृहस्पतिवार को उसके बेटे व पुत्रवधू ने घर में घुस कर उसके व उसकी बेटियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed