फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रात्रि आठ बजे के बाद भूल जाएं रोडवेज बस

रात्रि आठ बजे के बाद भूल जाएं रोडवेज बस

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रात्रि आठ बजे के बाद  भूल जाएं रोडवेज बस
मुजफ्फरनगर। तापमान गिरने से परिवहन निगम की बसों की चाल बिगड़ गई है। रात्रि में सफर करने की इच्छा है तो फिलहाल इरादा बदल लें। दिन ढलते ही बसों के पहिये थम रहे हैं, जबकि रात्रि आठ बजे के बाद रोडवेज बस यात्रा को भूल जाएं। चालक-परिचालक बसों को देर शाम चलाने से हाथ खड़े कर रहे हैं। अनुबंधित बसों के चालक तो शाम पांच बजे के बाद बसों को नहीं चला रहे हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से कई राज्यों के लिए बस संचालित होती हैं, जिसमें सबसे अधिक देहरादून और दिल्ली मार्ग पर हैं। देहरादून को जाने वाली बसों को हरिद्वार, रुड़की आदि से होकर जाना होता है, जबकि शाम के समय इन बसों को पुरकाजी कस्बे के भीतर से जाना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसी प्रकार मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाली सभी बसों को रात्रि में खतौली कस्बे के भीतर से होकर जाना पड़ता है। चालक-परिचालक मनमानी कर बसों को कस्बे भीतर के बजाए बाईपास से निकाल रहे हैं, जबकि रोडवेज डिपो से रात्रि आठ बजे के बाद बसों का संचालन थम रहा है। इससे रात्रि में सफर करने वाले यात्रियों को दुविधाएं हो रही हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सर्दी की मौसम में रात्रि में करीब 7.30 बजे अंतिम बस है। इसके बाद कोई बस डिपो से संचालित नहीं होती है। बाहर से आने वाली बसें ही यात्रियों को उठाती हैं और ले जाती है। रात्रि में सभी बसों को कस्बे के भीतर से होकर जाना होता है।
विज्ञापन

सहारनपुर-छुटमलपुर डिपो की मनमानी
मुजफ्फरनगर। रूट चार्ट के मुताबिक सहारनपुर, छुटमलपुर डिपो की कुछ बसों को शाम के समय शहर के भीतर आना होता है। उसके बाद यह बसें बस स्टैंड से चलने के बाद सीधे बाईपास से निकलती है। परिचालक रात्रि में लोकल की सवारियों को बैठाने में आनाकानी करते हैं। उक्त दोनों डिपो के चालकों पर अधिकारियों के आदेश का कोई असर नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed