{"_id":"5a4693934f1c1b5c0c8b5c43","slug":"161514574739-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा बाधित होने से ग्राहकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा बाधित होने से ग्राहकों में आक्रोश
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। चरथावल में बीएसएनएल सेवा बाधित रहने के कारण बैंक समेत शिक्षण संस्थाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। एसबीआई में कनेक्टीविटी ठप होने सात दिनो से लेन-देन नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चरथावल क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा खराब होने से ब्रॉडबैंड सेवा बंद है। जिससे स्कूली संस्थाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं पिछले शनिवार से एसबीआई की कनेक्टिविटी नहीं आने से लेनदेन नहीं हो पा रहा है। पोस्ट ऑफिस में कार्य नहीं हो पा रहा है। अजय कंसल बताते हैं कि ब्रॉडबैंड खराब है। जिससे भारतीय जीवन बीमा निगम की चरथावल में किस्तें भी जमा नहीं हो पा रही हैं। गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछले सात दिनों से बैंक से नगदी नहीं निकल पाने के कारण आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एसबीआई में दर्जनभर गांवों के खाते है। जरूरतमंद किसानों को नगदी नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान कुबेरदत्त त्यागी, सादिक, मनीष गर्ग, अमित कुमार ने महाप्रबंधक से बीएसएनएल सेवा को नियमित कराने की मांग की है।