फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पंचायत परिसर में कार्याशाला का आयोजन

नगर पंचायत परिसर में कार्याशाला का आयोजन

Thu, 28 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत परिसर में कार्याशाला का आयोजन
नगर पंचायत सदस्यों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में अधिशासी अधिकारी ओम गिरि तथा नगर पंचायत अध्यक्षा बाला त्यागी ने कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों व कमेटी के लोगों व नगर पंचायत सदस्यों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रोत्साहन समिति की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा बाला त्यागी ने बताया कि चार जनवरी 2018 से स्वच्छ भारत सर्वेक्षण का कार्य पूरे देश में आरंभ होगा। अपनी नगर पंचायत को बेहतर बनाने साफ व सुथरा रखते हुए उसे शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपने-अपने वार्ड में साफ सफाई का ध्यान रखना है। कस्बे को खुले में शौच से मुक्त करना है। पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कस्बे के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करवाते हुुए कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने कस्बे में निकाय तथा वार्ड स्तर पर 18 कमेटियों का गठन किया है। एक कमेटी में दस से 15 पुरुष व महिलाओं को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। ये सभी लोग अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देंगे। इस मौके पर सभी वार्डों की कमेटियों के सदस्य, नगर पंचायत के सभी सदस्य तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed