{"_id":"5a3d52604f1c1b8e698c3584","slug":"161513968224-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
कांधला। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में रविवार शाम शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी दिलशाद 30 वर्ष शनिवार शाम अपनी स्कूटी से किसी कार्य के लिए बाजार में आया था। परिजनों के अनुसार जब वह रेलवे रोड भारतीय स्टेट बैंक के समीप पहुंचा तो पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इसके कारण दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की मदद से दिलशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान दिलशाद की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। रविवार सुबह दिलशाद की हालत अचानक बिगड़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। दिलशाद की मौत की सूचना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद उसका शव कस्बे में पहुंचा। इस हादसे से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। रविवार शाम गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया।