{"_id":"5a36bbef4f1c1bce408bda99","slug":"161513536495-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आर्य विद्या सभा शताब्दी समारोह के अंतर्गत डीएवी कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई पुरातन छात्रों ने अपने कॉलेज टाइम की बातें साझा की।
डीएवी कॉलेज के सभागार में पुरातन छात्र सम्मेलन में काफी संख्या में कॉलेज में पढ़े पुराने छात्र पहुंचे। इन छात्रों ने अपनी पुरानी भूली बिसरी यादें साझा की। अपने अनुभव और अपनी यादों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष केजी अग्रवाल एवं सचिव अंकित कुमार रहे। वरिष्ठ पुरातन छात्रों को नेतृत्व एसके तायल ने किया। संचालन डॉ मुकेश त्यागी ने किया। इस अवसर पर पुरातन छात्र कमेटी बनाई गई। इस कमेटी को आर्किटेक्ट एसके गुप्ता ने 11 हजार, हरेंद्र शर्मा ने 11 हजार और केजी अग्रवाल ने 21 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ राजेश गर्ग, नरेंद्र गोयल, मुकेशचंद त्यागी, राकेश गर्ग का सहयोग रहा। महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।