फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कुरीतियों का सामना डर के नहीं, डटकर करें

कुरीतियों का सामना डर के नहीं, डटकर करें

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कुरीतियों का सामना  डर के नहीं, डटकर करें
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। महर्षि दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित सेमिनार में थानाध्यक्ष केपीएस चाहल ने कहा कि देश की प्रगति का सबसे बेहतर पैमाना है कि वह देश अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। जब तक महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरेगी, तब तक इस संसार के उद्धार की कोई संभावना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण पर ही स्वस्थ, सुंदर समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार एवं थानाध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जनमानस द्वारा उनको सशक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न सेवाओं जैसे पुलिस सहायता 100, वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड, ट्वीटर सेवाएं, महिला सम्मान व महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि बालिकाओं को समाज में आ रही कुरीतियों का सामना डर के नहीं, डटकर करना चाहिए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि जिस समाज में नारियों का सम्मान होता है। वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनिल शास्त्री ने किया। मोहनपाल, राजीव, अंकित, अनुज, पुरुषोत्तम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed