{"_id":"5a147e694f1c1bb6678bd25b","slug":"161511292521-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के कृषि यंत्रों पर आठ लाख की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के कृषि यंत्रों पर आठ लाख की सब्सिडी
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
जिले के 23 किसान समूहों को फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ मिलेगा। योजना में अभी तक 20 समूहों का चयन हो चुका है। तीन समूहों से आवेदन मांगे गए हैं। प्रत्येक समूह को दस लाख तक के कृषि यंत्र खरीदने की छूट होगी, इसमें आठ लाख की सब्सिडी सरकार देगी।
भारत सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही फार्म मशीनरी बैंक योजना जिले में क्रियान्वित होगी। इस योजना में किसान समूह में खेती कर सकेंगे। किसानों के समूह को सरकार सीधे लाभ देगी। जिले में 23 किसान समूहों को सीधे लाभ देने की योजना है। योजना में किसानों के समूह को दस लाख तक के यंत्र खरीदने की छूट होगी। इन यंत्रों में अठ लाख रुपये अनुदान के तहत दिए जाएंगे। उपनिदेशक कृषि नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 20 समूहों के आवेदन मिल चुके हैं। शेष तीन आवेदन में से दो एससी और एक ओबीसी के लिए आरक्षित है। समूह के अंतर्गत आठ से दस कृषक होने अनिवार्य हैं। इनमें तीन महिला कृषक और दो एससी होने चाहिए।
अध्यक्ष कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए। कृषि स्नातक को वरीयता दी जाएगी। लाभार्थी समूह के सदस्यों के नाम जमीन होनी आवश्यक है। भारत सरकार की इस योजना में उन किसानों को लाभ दिया जाएगा, जो धन अभाव के कारण कृषि यंत्र नहीं खरीद पाते। कृषि यंत्रों की मदद से किसानों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। यही योजना का उद्देश्य है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक योजना के किसानों के लिए अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।