{"_id":"59f4dd4b4f1c1bd1538b9a0f","slug":"161509219659-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्डन नदी किनारे धोबी घाट की सफाई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्डन नदी किनारे धोबी घाट की सफाई कराई
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन नदी किनारे धोबी घाट की सफाई कराई
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) ।
हिंडन बचाओ जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने कार्यालय के स्टाफ व सफाई कर्मचारियों के साथ हिंडन नदी पर बने धोबी घाट की सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि नदी किनारे पौधे रोपे जाएंगे। गंदगी डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करवाई जाएगी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि नेे शनिवार को हिंडन बचाओ जीवन बचाओ अभियान को लेकर सफाई कार्यक्रम चलवाया। अधिशासी अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के साथ कस्बे के हिंडन नदी पुल के पास बने धोबी घाट पर पहुंचे। जेसीबी मशीन तथा सफाई कर्मचारियों के साथ धोबी घाट की सफाई करवाई गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ने हिंडन नदी किनारे स्थित अजीज फातिमा स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को सफाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी किनारे गंदगी नहीं डालने दी जाएगी। गंदगी डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने धोबीघाट का सुंदरीकरण करवाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर दिनेश त्यागी, सतीश, शाह आलम, सचिन सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।