{"_id":"59c2c4a04f1c1bb6688b58f0","slug":"161505936544-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं का समय से निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं का समय से निस्तारण करें
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान समस्याओं का समय से निस्तारण करें
मुजफ्फरनगर। सीडीओ ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और संवेदनशील होकर समय सीमा के अंदर निस्तारण करें। फसली ऋण माफी योजना में बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।
जिला पंचायत के सभागर में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिले के लघु और सीमांत किसानों को फसली ऋणमाफी योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील है। सीडीओ ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों के विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण करें। कृषि विभाग किसानों के हित के लिए सक्रिय होकर कार्य करें। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसान हितों में चल रही योजनाओं के बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। किसानों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। किसानों की समस्याओं का अधिकारी प्रमुखता के आधार पर निराकरण कराएं।
उप निदेशक कृषि ने सोलर पंप योजना के बारे में किसानों को विस्तृत से बताया। स्प्रिकलर सैट सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाने की योजना जिले के तीन ब्लाकों बघरा, चरथावल, बुढ़ाना में चल रही है। बैठक में कृषि, बिजली, पुलिस आदि विभागों से जुडे़ अधिकारी मौजूद रहे।