{"_id":"59a9b6364f1c1bfc268b4d6a","slug":"161504294454-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन के आनंद के लिए दान करना सीखो-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन के आनंद के लिए दान करना सीखो-महाराज
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन के आनंद के लिए दान करना सीखो : महाराज
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने शिव महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा में हनुमान जी का वास होता है। उन्होंने कहा कि अपने मन के आनंद के लिए दान करना सीखो तथा दया करना सीखो। भगवान गणेश जी के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु का स्मरण करने से सभी कष्टों का स्वयं निराकरण हो जाता है।
शुक्रवार को श्रीराम कथा समिति के बैनरतले केके जैन एजूकेशन सभा स्थल पर श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा व्यास विजय कौशल महाराज का समिति की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दिनभर बारिश होने के बावजूद भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथा में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष दीपक बंसल, विधायक कपिल देव अग्रवाल, सचिव ज्योति मोहन गोयल, कोषाध्यक्ष मदन छाबड़ा, सुधीर गोयल, प्रशांत अग्रवाल, मीनाक्षी बंसल, कमल लोचन, विशाल लोचन, धर्मेंद्र शर्मा, सचिव शर्मा, सुधीर शर्मा, श्रीचंद शर्मा, डोली बंसल, अतुल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमित बंसल, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, विनीत ठाकुर, अक्षयजीत सहरावत, आलोक गोयल, अनिल धारीवाल, नरेश नागपाल आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व, कथास्थल पर पंडित वासुदेव शास्त्री द्वारा पूजन कराया गया।