फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनता में पार्टी का माहौल बनाएं पदाधिकारी: महाना

जनता में पार्टी का माहौल बनाएं पदाधिकारी: महाना

Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनता में पार्टी का माहौल  बनाएं पदाधिकारी: महाना
जनता में पार्टी का माहौल बनाएं पदाधिकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता बेस पार्टी है। संगठन की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों, पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग में सतीश महाना के सामने अपनी पीड़ा रखी। पदाधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि जनप्रतिनिधि उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। महाना ने सबकी बातें सुनकर साफ शब्दों में कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों में आपसी तालमेल होना चाहिए। बैठक में मौजूद विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल से कहा कि वह कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाकर चलें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की। भ्रष्टाचार एकदम समाप्त नहीं किया जा सकता, पार्टी धीरे-धीरे इसे कंट्रोल कर रही है। पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, सुरेशचंद तितौरिया, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, देवव्रत त्यागी, सुरेंद्र देव शर्मा, देवव्रत त्यागी, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, प्रवीण शर्मा, शरद शर्मा, जगदीश पांचाल, संजय अग्रवाल, सरिता गौड़, श्रीमोहन तायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों ने महाना को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के उद्यमियों ने प्रभारी मंत्री सतीश महाना के सामने बंद फैक्ट्रियों के लिए पैकेज देेने, बिजली का रेट करने की मांग रखी।
कुंज बिहारी अग्रवाल के आवास पर उद्यमियों के साथ बैठक में भीमसेन कंसल ने आसपास के प्रदेशों में बिजली के रेट कम होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल और हरियाणा में हमारे यहां से दो से लेकर साढ़े तीन रुपए युनिट कम रेट है। ऐसे में उद्योग चलाना मुश्किल हो गया है। महाना को दिए ज्ञापन में बंद पड़ी फैक्ट्रियों के लिए पैकेज की डिमांड की गई। इससे रोजगार और सरकार के राजस्व दोनो का लाभ होगा। उद्यमियों ने यह भी बताया कि बिजली चोरी के एक मामले में ऐसे उद्यमियों को भी फंसा दिया गया, जिनका चोरी से कोई लेना-देना नहीं था। उद्यमियों के 30 करोड़ सरकार पर जमा हैं। इस मामले में एक कमेटी बनाकर निस्तारण किया जाए और उद्यमियों का पैसा वापस दिया जाए। आश्वासन दिया कि जल्द ही उद्यमियों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। अनिल तायल, सतीश गोयल, नीरज बंसल, संजय जैन, निशांत जैन आदि उद्यमी मौजूद रहे।


भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ
मुजफ्फरनगर। डाक बंगले पर अफसरों के साथ बैठक में सतीश महाना ने निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए कार्ययोजना बनाएं। महाना ने डीएम और एसएसपी से कहा कि तहसील और थानों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। बैठक में डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव, सीडीओ अंकित अग्रवाल, एसपी सिटी ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed