{"_id":"595e8ae84f1c1be6088b4679","slug":"161499368168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार से टमाटर हुआ लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार से टमाटर हुआ लाल
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महंगाई की मार से टमाटर हुआ लाल
मुजफ्फरनगर। महंगाई की आग में टमाटर भी झुलस गया है। भड़की महंगाई के चलते टमाटर अधिक लाल हो गया है। शहर की सब्जी मंडी में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि फुटकर के भाव आम आदमी की पहुंच से दूर है।
बीते 15 दिन में सब्जी के दाम आसमान छूने लगे हैं। शहर की सब्जी मंडी में टमाटर ढूंढे नहीं मिल रहा है। बड़ी महंगाई के कारण टमाटर आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। टमाटर की महंगाई ने सब्जी को भी बेस्वाद कर दिया है। फुटकर में टमाटर के भाव आसमान से भी ऊपर है। मंडी में टमाटर के थोक भाव 65 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि रिटेलर में टमाटर 80 रुपये से कम नहीं बिक रहा है। पिछले 15 दिन में टमाटर के दाम ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। टमाटर सलाद से लेकर सब्जी से भी गायब हो गया है। टमाटर के अलावा भी तौरई, लोकी पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। वहीं, हरी मिर्च भी अधिक तीखी हो गई है। तौरई 40 रुपये किलो तो लौकी के दाम भी 50 रुपये किलो हो गए हैं।