{"_id":"594ebac74f1c1b99548b45ed","slug":"161498331847-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक संस्कृति से जुड़ें परिवार: गुरुदत आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक संस्कृति से जुड़ें परिवार: गुरुदत आर्य
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज मोल्हाहेड़ी में राष्ट्रीय शांति, सद्भावना एवं जनकल्याण हेतु देवयज्ञ में वैदिक संस्कृति से परिवारों को जोड़ने के आह्वान किया। मोल्हाहेड़ी गांव में आयोजित सत्संग में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि यज्ञ वैदिक संस्कृति का मुख्य अंग हैं। स्वस्थ मन और निरोगी जीवन में यज्ञ की अहम भूमिका है। यज्ञ से वायु, जल शुद्ध होता हैं। सहदेव सिंह आर्य ने कहा कि युवा शराब, गुटखा तथा नशीले पदार्थों से बचे। आचार्य सतीश आर्य और कपिल आर्य ने वेद मंत्रों की व्याख्या की। ओमपाल आर्य, लाल सिंह आर्य, नरेंद्र कुमार, डॉ प्रदीप आर्य, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह ने भी विचार रखे।
वेदों की विधा से विश्व कल्याण: सत्यदेव
मुजफ्फरनगर। पतंजलि योगपीठ से पधारे योगाचार्य ब्रह्मचारी सत्यदेव ने कहा कि वेदों की विधा और योग से विश्व कल्याण संभव है। मनुष्य जीवन को मोक्षगामी बनाने के लिए ऋषियों के बताए मार्ग पर चलें।
आर्य समाज नई मंडी में आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य सत्यदेव को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया। ब्रह्मचारी सत्यदेव ने कहा कि सफल और सुखी जीवन के लिए वेद मार्ग के अनुगामी बनें। जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक लाभ के लिए योग अपनाए। योगेश्वर दयाल आर्य और सतीश कुमार आर्य ने मन एकाग्रता के योगासन का अभ्यास कराया। इंजीनियर करण सिंह आर्य ने साधना का महत्व बताया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण धर्म की कसौटी है। सत्य और नैतिक आचरण से ही देश तथा समाज में समानता आएगी। ऋषि दयानंद के समाज सुधार अभियान को आगे बढ़ाए। प्रधान आनंदपाल सिंह आर्य और संरक्षक बाबू राजपाल सिंह आर्य ने मानव उत्थान को योग की महिमा बताई। संचालन आरपी शर्मा ने किया। यज्ञमान आमोद कुमार आर्य सपत्नीक रहे।
विज्ञापन
बच्चों ने मनाई ईद की खुशियां
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में ईद पर्व पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। शिक्षकों ने एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों ने ईद से जुड़े हैगिंग, स्लोगन, चार्ट बनाए। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने सौहार्द और आपसी स्नेह में त्योहारों का महत्व बताया। बच्चों ने गले मिलकर ईद पर्व की खुशी मनाई।