फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेल मैदान में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

खेल मैदान में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

Sun, 11 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खेल मैदान में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव कसेरवा में खेल मैदान में आईटीआई का छात्रावास और वर्कशाप का निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव कसेरवा में गत वर्ष आईटीआई का निर्माण किया गया था। आईटीआई में इस वर्ष प्रवेश भी किए गए। आईटीआई के लिए छात्रावास व वर्कशाप का निर्माण होना था। शनिवार को ठेकेदार द्वारा पास में ही स्थित खेल के मैदान में निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी। इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना एसडीएम बुढ़ाना को दी गई। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने ग्रामीणों को जमीन से संबंधित कागजात सहित ग्रामीणों को अपने कार्यालय बुलवाया, जिन्हें देख उन्होंने ठेकेदार को निर्माण न करने को कहा। ग्राम प्रधान अखलाक ने बताया कि आईटीआई के पास साढ़े सात बीघा जमीन कब्रिस्तान व साढ़े सात बीघा जमीन खेल मैदान की चकबंदी के दौरान छोड़ी गई थी। खेल मैदान की जगह में ही निर्माण कराया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है।
विज्ञापन



शाहपुर। थाना शाहपुर के व्हाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और अन्य सम्मानित लोगों का एसएचओ शाहपुर के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चल रहा है। इस पर शनिवार को कस्बे के ही हाजी इलयास नाम के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एडिट किया हुआ फ़ोटो ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। दिन के लगभग सवा बारह बजे पोस्ट इस फोटो पर आपत्ति की गई और इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। सीओ बुढ़ाना अरुण कुमार ने जानकारी मिलने पर शाहपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शाहपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद राठौर ने बताया कि हाजी इलयास के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में सीओ बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि शासन की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त चेतावनी दी हुई है इसके बावजूद कोई ऐसी पोस्ट डालता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक क्विंटल मांस बरामद
शाहपुर। कस्बे में पिछले कई दिनों से पशु कटान की सूचना मिलने पर पुलिस मोहल्ला कस्साबान के एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले। कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र नागर ने बताया कि मौके से एक कुंतल मांस व काटने के उपकरण सहित आरोपी मंगता कुरैशी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed