फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16.85 lakh voters will vote in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में 16.85 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 11 Mar 2019 12:42 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 11 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
16.85 lakh voters will vote in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर
चुनाव आयोग की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हर किसी की जुबान पर चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस बार मतदाताओं की संख्या 16,85 594 हो गई है। जिले की चार और मेरठ की एक सरधना विधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब हर किसी की चर्चा चुनाव पर है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इस पर टिकट से पहले ही माथापच्ची शुरू हो गई है। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या नौ लाख 12 हजार 745 है। महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 72 हजार 733 हैं। 116 मत थर्ड जेंडर के हैं।  मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में जिले की चार विधानसभा सीट बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, चरथावल, खतौली और मेरठ जिले की सरधना विधानसभा आती है।
विज्ञापन


बुढ़ाना विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोट हैं और खतौली में सबसे कम वोटर है। पांचों विधानसभा क्षेत्र में इस समय भाजपा के ही विधायक हैं। इनमें मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल से विजय कश्यप, खतौली से विक्रम सैनी, बुढ़ाना से उमेश मलिक, सरधना से संगीत सोम हैं। बीजेपी विधायकों पर भी पार्टी प्रत्याशी को अपने क्षेत्र से जिताने का दबाव रहेगा। दूसरी तरफ रालोद प्रमुख अजित सिंह के चुनाव मैदान में आने से चुनाव यहां दिलचस्प होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र       कुल वोट
बुढ़ाना           369492
चरथावल        323783
मुजफ्फरनगर     344847
खतौली          305475
सरधना          341997

दो विधानसभा सीट लगती है बिजनौर में
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार मुजफ्फरनगर और दो बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में लगती है। बिजनौर  में लगने वाली मीरापुर विधानसभा सीट पर 302769 मतदाता है और पुरकाजी में 322418 वोटर हैं।

दस दिन में 138 सड़कों का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विकास कार्यों की झंडी लगा दी। बीते दस दिनों में सांसद डॉ संजीव बालियान ने 42 करोड़ की 138 सड़कों का शिलान्यास किया है। इसमें 17 करोड़ लोक निर्माण विभाग से मिले और 25 करोड़ मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से दिए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ से सड़क बन रही है।


2014 में भाजपा को मिले थे रिकार्ड मत
मुजफ्फरनगर। जिले में वर्ष 2013 में दंगे के बाद ध्रुवीकरण और मोदी लहर में भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट चार लाख एक हजार एक सौ पचास मतों से जीती थी। संसदीय चुनाव में जीत के रिकार्ड के हिसाब से देश में सांसद बने डॉ संजीव बालियान ने तीसरे स्थान पर थे। भाजपा प्रत्याशी बालियान को छह लाख 53 हजार 391 वोट मिले थे। बसपा के कादिर राना को दो लाख 52 हजार 241, सपा के विरेंद्र सिंह एक लाख 60810 तथा कांग्रेस के पंकज अग्रवाल को 12937 वोट मिले थे। आप प्रत्याशी यामीन को 1933 मत ही मिल पाए थे। नोटा में 4739 मत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed