{"_id":"5d17b22e8ebc3e3c7c22c044","slug":"156183400912-muzaffarnagar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी विधायक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी विधायक का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी विधायक का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। अति पिछड़ा वर्ग के मोहल्लों में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा चौक पर पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विकास कार्य नहीं हुए तो बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।
शनिवार को संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल के नेतृत्व में विश्वकर्मा चौक पर एकत्र हुए। उनके साथ बचन सिंह कॉलोनी, रामपुरी, मिमलाना तथा एकता विहार के लोग भी आ गए। सभी ने पुरकाजी विधायक पर इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक ने पूंजीपतियों के मोहल्लों में विकास कार्य कराए हैं, जबकि अति पिछड़ा वर्ग के मोहल्लों में काम नहीं कराए। बारिश के दिनों में इन मोहल्लों में जलभराव हो जाता है तथा संक्रामक रोग फैलने लगते हैं। खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विकास कार्यों में इसी तरह भेदभाव किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुरकाजी विधायक का पुतला जलाया। इस मौके पर श्याम सुंदर प्रजापति, अजय सैनी, विपुल दक्ष, डा. रविन प्रजापति, राजेश सिंह एडवोकेट, जितेंद्र पाल, अंतिम पाल, गौरव पाल, राम सिंह पाल, भवन प्रजापति, डा. प्रमोद कोरी आदि मौजूद रहे।