{"_id":"5d17b1178ebc3e3c7a55ebd6","slug":"15618337313-khatauli-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के निलंबन की संस्तुति से पालिका में हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के निलंबन की संस्तुति से पालिका में हडकंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ के निलंबन की संस्तुति से पालिका में हड़कंप
खतौली। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बिना आवश्यकता के ही 13 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर निरस्त करते हुए ईओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति शासन को करने को लेकर नगर पालिका में शनिवार को हड़कंप मचा रहा। पालिका के अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विभागों की फाइलों को दुरुस्त करने में लगे रहे। हालांकि ईओ जयप्रकाश यादव फिलहाल छुट्टी पर गए हैं।
शनिवार को नगर पालिका के सभी ऑफिस समय पर खुले। ईओ के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने कामकाज में जुट गए। उधर, जिन सभासदों ने टेंडर को लेकर डीएम से शिकायत की थी। उनमें खुशी का माहौल है। टेंडर को निरस्त करने तथा ईओ के खिलाफ निलंबन की संस्तुति शासन को करने को लेकर पालिका के सभासदों के बीच राजनीति गरमाने लगी है।