फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम ने राशन से लदी गाड़ी पकड़ी

एसडीएम ने राशन से लदी गाड़ी पकड़ी

Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने राशन से लदी गाड़ी पकड़ी
एसडीएम ने राशन से लदी गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम ने राशन डीलर द्वारा माफिया को बेचा गया राशन के 75.95 क्विंटल गेहूं से भरी डीसीएम को पकड़ ली। एसडीएम ने गेहूं से भरी गाड़ी को सीज कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि उनको पिछले कई माह से सूचना मिल रही थी कि कुछ राशन डीलर सरकारी राशन को बेच रहे हैं। एसडीएम ने जांच पड़ताल करने के लिए नवीन मंडी में स्थित एफसीआई के गोदाम पर तहसील से कर्मचारियों को लगा दिया। एसडीएम ने बताया कि गांव सराय रसूलपुर के राशन डीलर धनीराम ने एफसीआई गोदाम से गेहूं उठाया। राशन डीलर ने गोदाम से करीब 75.95 क्विंटल गेहूं डीसीएम गाड़ी में भरा। डीलर ने गेहूं गाड़ी में लदवाने के बाद वहीं पर खतौली के एक गेहूं व तेल माफिया को बेच दिया। इसकी जानकारी कर्मचारी ने एसडीएम को दी। एसडीएम ने बताया कि माफिया ने गेहूं से भरी गाड़ी को मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी में स्थित फ्लोर मिल में उतारने के लिए भेज दी। चालक गाड़ी को लेकर दूधाहेड़ी जा रहा था। रास्ते में एसडीएम ने गेहूं से भरी गाड़ी को पकड़ ली। एसडीएम ने गाड़ी को सीज कर दी है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में डीएम को अवगत कराया जाएगा। डीएम के आदेश पर ही राशन डीलर व माफिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed