{"_id":"5d150a508ebc3e3cb2329fdb","slug":"156165996515-devband-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के आदेश पर इंस्पेक्टर की जांच करने देवबंद पहुंचे सीओ बुढ़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी के आदेश पर इंस्पेक्टर की जांच करने देवबंद पहुंचे सीओ बुढ़ाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाल आनंद देव मिश्र द्वारा प्राइवेट लोगों को साथ रखने तथा अवैध उगाही किए जाने की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को बुढ़ाना सीओ विजय प्रकाश जांच करने देवबंद पहुंचे। लोगों से पूछताछ करने पर कोतवाल की रिपोर्ट अच्छी नहीं मिली है, साथ ही कोतवाली की जांच में हवालात की स्थिति भी खराब पाई गई।
तत्कालीन इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का ट्रांसफर होने के बाद उनके स्थान पर आनंद देव मिश्र को कुछ दिन पहले ही इंचार्ज बनाकर देवबंद कोतवाली में भेजा गया है, लेकिन देवबंद में तैनाती होते ही वह चर्चाओं में आए गए। हाल ही में कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार से अवैध उगाही और इंस्पेक्टर द्वारा दो प्राइवेट लोगों को साथ रखने की शिकायत की थी। डीजीपी ने जनता की शिकायत को गंभीरता से लिया और बुढ़ाना सीओ विजय प्रकाश को मामले की जांच सौंपी। जिस पर बृहस्पतिवार को विजय प्रकाश जांच करने के लिए देवबंद पहुंचे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह टीआर (टेस्ट रिपोर्ट) लिखवाने कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने बाइक चोरी की तहरीर दी। शुरू में पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की, लेकिन बाद में शक होने पर रिपोर्ट लिख दी गई। बताया कि इसके बाद वह नगर के एमबीडी चौक पर पहुंचे और वहां लोगों से कोतवाल के बारे में पूछताछ की गई तो अच्छी रिपोर्ट नहीं मिली। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली में हवालात का जायजा भी लिया तो वहां की स्थिति भी खराब पाई गई। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को भेजी जाएगी।
सीओ विजय प्रकाश को देख खुश हुए लोग, स्वागत किया
देवबंद। देवबंद कोतवाली में इंस्पेक्टर रहते समय अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीतने वाले और सिंघम नाम से मशहूर हुए वर्तमान में बुढ़ाना सीओ विजय प्रकाश बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे और पूछताछ करने के लिए जब वह बाजार में पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर खुश हो गए और उन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।