{"_id":"5d0fc4698ebc3e10da447de4","slug":"156131439211-muzaffarnagar-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल कांवड़ मार्ग बनेगा शिवभक्तों की राह की रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल कांवड़ मार्ग बनेगा शिवभक्तों की राह की रुकावट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अगले माह शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के लिए जिले में तैयारियां आधी अधूरी हैं। कांवड़ियों का रेला शहर से होकर गुजरेगा तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी मुसीबत कांवड़ मार्ग को लेकर ही है। बदहाल पड़े इस मार्ग की मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। रुड़की रोड और कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति शिवभक्तों की राह में रुकावटें पैदा कर सकती है।
जुलाई माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बड़ी तादाद में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों को जाते हैं। कांवड़ियों का रैला मुजफ्फरनगर शहर से होकर गुजरता है। हरिद्वार से लौटते समय कांवड़िये दिल्ली-दून हाईवे पर ग्राम सिसौना से शहर के लिए प्रवेेश करते हैं और बागोवाली के पास से बझेड़ी रोड, मदीना चौक, सरवट तिराहे, कच्ची सड़क से होते हुए रुड़की रोड स्थित अहिल्या बाई चौक पर पहुंचते हैं। सिसौना से लेकर शहर तक करीब छह किलोमीटर की सड़क इन दिनों बदहाल पड़ी है। इसके बाद कांवड़िये रुड़की रोड पर नावल्टी चौक होते हुए शिव चौक पर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। बाद में भगत सिंह रोड, मीनाक्षी चौक होते हुए मेरठ रोड से निकल जाते हैं। करीब 15 दिनों तक कांवड़ियों के नगर से होकर गुजरने का सिलसिला चलता रहता है। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कांवड़ मार्ग की मरम्मत का काम अभी शुरू नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका को मार्ग की मरम्मत करानी है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कच्ची सड़क एवं रुड़की रोड की मरम्मत का प्रस्ताव शामिल भी किया गया था, लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं हो सका। साथ ही अहिल्या बाई चौक से मीनाक्षी चौक तक लोहे के डिवाइडर भी बनाए जाने हैं। इस पर भी काम शुरू नहीं हो सका। यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कांवड़ियों के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती हैं, क्योंकि पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा इनमें जलभराव होता रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली बारिश से इन गड्ढ़ों में जलभराव के कारण परेशानी हो जाएगी।
अहिल्याबाई चौक का होगा कायाकल्प
कांवड़ मार्ग पर स्थित अहिल्या बाई चौक का कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रमुख चौराहों की चौराहों की तस्वीर बदलने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। मालवीय चौक कायाकल्प हो चुका है। अब अहिल्याबाई चौक पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग की मरम्मत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कांवड़ मार्ग से संबंधित जो भी काम होने हैं, नगर पालिका उन्हें जल्द पूरे कराने का प्रयास कर रही है।
- अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।