{"_id":"5d0fc37d8ebc3e79f315d2c8","slug":"156131415611-khatauli-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी को नमन किया
विज्ञापन
डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी को नमन किया
खतौली। नगर मंडल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सभी बूथ अध्यक्षों ने और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नीतियों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी एक छोटे से पौधे से प्रारंभ होकर आज वट वृक्ष बनकर पूरे भारत वर्ष में अपना परचम लहरा रही है। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विश्वास और सबके विकास की नीति पर कार्य कर रही है। इस भावना से बिना किसी जाति के भेदभाव के निचले स्तर तक जाकर हर जाति, मजहब के व्यक्तियों को आवास योजना एवं स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला योजना तथा घर बनाकर सबको सम्मान देने का काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मदन छाबड़ा, अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, नीटू उपाध्याय, विनोद राजपूत, मनोज चौहान, सुंदर लाल धारीवाल, प्रमोद शर्मा, ओमपाल चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।