{"_id":"5d0540f98ebc3e20a265edce","slug":"15606253891313-muzaffarnagar-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में 13 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में 13 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। नगर पंचायत की बैठक में शनिवार को चेयरमैन गुट के सात सदस्यों की मौजूदगी में 13 करोड़ के आय के बजट पारित कर दिया गया। इसके अलावा सात विपक्षी सभासदों ने बैठक की सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजा है।
नगर पंचायत के सभागार में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में बैठक में हुई। विरोधी खेमे की जानिस्ता त्यागी ने पहली मर्तबा पाला बदला। पिछली 29 मई को हुई बैठक में चेयरमैन पक्ष कोरम पूरा नहीं होने कारण बजट का प्रस्ताव नहीं करा पाए थे। उसके बाद सतेंद्र त्यागी सक्रिय हुए और उन्होंने विरोधी पाले के एक सदस्य को अपने पक्ष में करने के बाद एक पखवाड़े बाद बैठक बुला ली। बैठक में मुख्य प्रस्ताव गत वर्ष की आय रुपये अंकन 13 करोड़ और व्यय 12 करोड़ दर्शाते हुए लाभ का बजट चेयरमैन खेमे के सदस्यों की मौजूदगी में पारित करा दिया गया। जबकि कस्बे में सफाई, नालों की सफाई, मुख्य मार्गों पर जर्जर चैनल बदलवाने, हैंडपंप मरम्मत, पाइप लाइन, पुलिया निर्माण आदि के प्रस्ताव मंजूर हुए।
चेयरमैन ने बताया कि सभी प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। वीरेंद्र त्यागी, अनिल कश्यप, अशोक कुमार, जानिस्ता, बॉबी कश्यप और नईमा मौजूद रहे। उधर, विरोधी सदस्य गय्यूर, नय्यूम, राशिद, मौ0 सत्तार, शहजाद, वर्षा गर्ग और कुबेरदत्त त्यागी ने जिला मुख्यालय पहुुंचकर डीएम के नाम शिकायत दिया। जिसमें मीटिंग के एजेंडे की जानकारी से इंकार करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि मीटिंग की सूचना उन्हें नहीं भेजी गई है। एक महिला सदस्य के बैठक में उपस्थिति को संदिग्ध बताया है। विरोधी गुट ने बैठक को नियम विरुद्ध बताते हुए तमाम प्रस्तावों को निरस्त कराने की मांग की है।