फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देश प्यार से चलेगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

देश प्यार से चलेगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
देश प्यार से चलेगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
देश प्यार से चलेगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन

बुढ़ाना। जमीयत उलमा ए हिंद की शाखा की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश नफरत से नहीं प्यार से चलेगा। सच्चा मुसलमान आतंकवादी नहीं हो सकता। सभी वक्ताओं ने भाईचारे का पैगाम दिया।

जमीयत उलमा ए हिंद की शाखा की ओर से शुक्रवार देर रात एक बैंक्वेट हॉल में ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश नफरत से नहीं प्यार से चलेेगा। सभी देशवासियों को एक समान व्यवहार से साथ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाईचारे को बर्दाश्त नहीं करते है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। सच्चा मुसलमान आतंकवादी नहीं हो सकता। आतंकवादियों को मुसलमानों के साथ जोड़ना गलत है। इस्लाम हमेशा आतंकवाद का विरोध करता हुुआ आया है। कुछ ताकतें देश में भाईचारे का विरोध करती हैं। नफरत से देशवासियों को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता। नफरत जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम करती है। मौलाना अजहर मदनी ने ईद मिलन समारोह में सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा ए हिंद अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर रही है। जमीयत का उद्देश्य प्यार, मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भाईचारा हमारे देश की पहचान है। देश का हिंदु व मुसलमान एक दूसरे से मुहब्बत करता है। देश की कुछ ताकतें दोनों समुदायों के बीच खाई खोदने का काम कर रही हैं। नफरत जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम करती हैं। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का संदेश पढ़कर सुनाते हुए कहा कि उन्होंने जमीयत के ईद मिलन समारोह कार्यक्रम की सराहना की है। जमीयत उलमा बुढ़ाना के सदर हाफिज शेरदीन ने समारोह में आये सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, बालकिशोर त्यागी, आसिफ कुरैशी, इस्लाम सैफी, असगर, शाहिद कुरैशी, हाफिज शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed