{"_id":"5d0540dc8ebc3e2e62587f1e","slug":"15606253608-muzaffarnagar-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। दो पक्षों में मारपीट के मामले में फैसला हो जाने के बावजूद पुलिस के नहीं मानने पर भाकियू नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। मामले को लेकर भाकियू नेताओं और एसएसआई के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
शनिवार शाम कस्बे के मोहल्ला झोझगान में दो युवकों में 30 रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। भाकियू नगराध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने दोनों पक्षों में फैसला कर दिया था, लेकिन पुलिस द्वारा इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया और एक युवक को हिरासत में ले लिया। शनिवार को इससे खफा भाकियू नेता स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकियू नेताओं की एसएसआई से नोकझोंक हुई। एसएसआई ने कह दिया कि कानून से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सभी लोगों को कानून का सम्मान करना पड़ेगा। बाद में पुलिस ने फैसले को मानते हुए हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।