{"_id":"5d0540d68ebc3e2e62587f17","slug":"1560625354441-muzaffarnagar-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 41 डिग्री के पार, गर्मी ने निकाला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 41 डिग्री के पार, गर्मी ने निकाला दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही गर्मी कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। शनिवार को तो दिन भर आसमान से आग बरसी। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। शाम को भी उमस बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन निकलते ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में शहर की सड़कें सूनी हो जाती हैं तथा बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद हो जाती हैं। दुकानदार फिर चार बजे के बाद दुकानें खोलते हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तथा न्यूनतम 22.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान में अभी और इजाफा होने का अनुमान है।
बिजली की ट्रिपिंग कर रही परेशान
भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से भी लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इसके चलते आपूर्ति में थोड़ी-थोड़ी देर की ट्रिपिंग कर दी जाती है। बिजली कटते ही लोग परेशान हो उठते हैं। हालांकि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित नहीं होती, लेकिन थोड़ी देर में ही लोग परेशान हो जाते हैं।