{"_id":"5d05404c8ebc3e20a265ed68","slug":"156062521713-muzaffarnagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से अटा तालाब, मोहल्लों की जल निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से अटा तालाब, मोहल्लों की जल निकासी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। नगर क्षेत्र में स्थित कच्चा-पक्का शिव मंदिर तालाब अवैध कब्जे और गंदगी से अटा होने के कारण मुसीबत का सबब बन गया है। तालाब में गंदा पानी आना बंद हो गया, इस कारण मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई है।
कच्चा-पक्का शिव मंदिर के निकट पुराना तालाब बना है। इस तालाब में मोहल्ला मुश्तर्क, नमक मंडी, कमलियान, पंजाबी कालोनी, नवाब पट्टी समेत करीब आधे कस्बे का गंदा पानी आता है। तालाब के किनारे अवैध कब्जे कर लोगों ने आवासों का निर्माण कर लिया है। उधर, तालाब की निरंतर सफाई न होने से तालाब में कस्बे के घरों से निकलने वाली गंदगी जमा होने से तालाब की पानी सोखने की क्षमता प्रभावित हुई है। इस कारण यह तालाब ओवरफ्लो की स्थिति में आ चुका है। तालाब में पानी न आने व थोड़ी बारिश के बाद ही आसपास के मोहल्लों में जलभराव से समस्या हो जाती है। रास्तों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित होता है, वहीं बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। यदि बरसात से पूर्व तालाब की सफाई नहीं हुई तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।
अफसरों के आश्वासन पर भी नहीं हुआ समाधान
मीरापुर। एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला कमलियान के मुख्य बाजार में जलभराव होने से स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इस संबंध में ईओ, तहसीलदार व एसडीएम ने समस्या समाधान के लिए एडीएम प्रशासन के आने का वादा किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तालाब से पानी दूसरे तालाब में ले जाने के लिए पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी के कार्यकाल में एक पाइप लाइन भी डाली गई थी, लेकिन वह भी सफाई नहीं होने से गंदगी से अट गई। फिलहाल नगर पालिका एक पुराने नाले को साफ कराकर पानी निकासी का प्रयास कर रही है। मोहल्ला जाटान निवासी चौधरी मन्नू सिंह का कहना है कि तालाब के किनारे अतिक्रमण व निकट भविष्य में प्रस्तावित गोशाला के निर्माण से तालाब का क्षेत्रफल कम हो जाएगा। इस कारण बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह होगी। बरसात के पानी से आसपास की सभी बस्तियों में जलभराव हो जाएगा। लेखपाल राजीव लोचन ने बताया कि फिलहाल 36 बीघा भूमि पर तालाब मौजूद है। कुछ लोगों द्वारा बनाए जा रहे मकानों को रोका भी गया है।