{"_id":"5d0540098ebc3e2e62587eac","slug":"15606251495-muzaffarnagar-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढाना से होकर पानीपत जाएगी रेलवे लाईन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढाना से होकर पानीपत जाएगी रेलवे लाईन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना से होकर पानीपत जाएगी रेलवे लाइन
मुजफ्फ़रनगर। मेरठ से पानीपत को जोड़ने वाली रेलवे लाइन को बुढ़ाना से होकर पानीपत तक ले जाने की परियोजना में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को सफलता मिल गई है। प्रदेश सरकार ने रेलवे मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र सरकार के आगामी बजट में इसके लिए धनराशि जारी हो जाएगी। जिले का बुढ़ाना कस्बा भी अब राष्ट्रीय परिदृश्य पर नजर आएगा।
मेरठ से पानीपत तक के 109 किलोमीटर के रेलवे मार्ग के लिए सरधना और बुढ़ाना से होकर जाने की अनुमति मिल गई है। बागपत सांसद सत्यपाल सिंह इस मार्ग को टटीरी और बड़ौत की ओर ले जाना चाहते थे। डॉ संजीव बालियान का जोर बुढ़ाना से होकर ले जाने का था। राज्यमंत्री डॉ बालियान दो दिन पहले केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले थे। उन्होंने इस रेलवे मार्ग के संबंध में बातचीत की थी। शनिवार को प्रदेश सरकार ने डॉ बालियान की डिमांड के अनुसार ही रेल मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भेज दिया। 109 किमी का यह मार्ग अब मेरठ से दौराला होते हुए सरधना जाएगा और यहां से सीधा बुढ़ाना होते हुए एलम जाएगा। एलम से लाइन सीधे पानीपत जाएगी। बुढ़ाना से रेलवे लाइन निकलने का लाभ स्थानीय नागरिकों को होगा। जिले का बड़ा कस्बा होते हुए भी बुढ़ाना अभी तक अछूता सा ही था, अब इसकी पहचान राष्ट्रीय परिदृश्य पर नजर आएगी। बालियान ने बताया कि रेलवे लाइन बनाने के कार्य की शुरूआती औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार के रेलवे मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे जाने से जगह फाइनल हो गई है। अब आगामी बजट में इस रेलवे लाइन के लिए धनराशि जारी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री से उन्होंने मेरठ से चलने वाली राज्यरानी और संगम को सहारनपुर से चलाने की मांग की है। इसमें जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक अलग से ट्रेन चलाने की मांग भी रखी गई है, जो दो घंटे में दिल्ली पहुंचा दे। इस पर भी विचार विमर्श चल रहा है।