फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नरा में मां-बेटी की जहर से मौत

नरा में मां-बेटी की जहर से मौत

Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नरा में मां-बेटी की जहर से मौत
नरा में मां-बेटी की जहर खाने से मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव नरा में शुक्रवार देर रात घरेलू कलह के चलते मां ने सात साल की बेटी को जहर देकर खुद भी खा लिया। मां-बेटी की शनिवार तड़के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष घर को ताला लगाकर फरार हो गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के पटेलनगर निवासी मीनू शर्मा (35) पुत्री सुभाष शर्मा की शादी वर्ष 2006 में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा निवासी सुनील शर्मा से हुई थी। दंपती के तीन बेटियां व एक लड़का है। शुक्रवार देर रात मीनू ने अपनी सात साल की बेटी खुशी को जहर खिला दिया, जिसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। मां-बेटी की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात करीब तीन बजे पहले बेटी और फिर मां ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए। सूचना पर मंसूरपुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार गांव में पहुंचे, लेकिन वहां सुनील शर्मा के मकान पर ताला लटका मिला। घटना की सूचना पर मायके पक्ष से परिजन थाने पहुंचे, जहां पिता सुभाष शर्मा ने पति व ससुराल पक्ष पर मां-बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम मां-बेटी के शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिए गए, जिनका अंतिम संस्कार नरा गांव में ही करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला द्वारा बेटी को जहर देकर खुद भी खाने की जानकारी मिली है। मायके पक्ष द्वारा हत्या के आरोप में तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed