{"_id":"5d053f138ebc3e15e57adb7b","slug":"15606249035-khatauli-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु फसलों को बर्बाद करने में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशु फसलों को बर्बाद करने में लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में प्रदेश के महासचिव नाहर सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के साथ साथ आवारा पशु व बंदर किसानों की फसलों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इनसे किसानों को बचाने के लिए 17 जून को रुड़की में किसानों की महापंचायत होगी। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन करने के बाद सरकार के विरुद्ध आंदोलन चलाने का ऐलान किया जाएगा।
गांव भंगेला में शनिवार को श्याम वर्क्स में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि बिजली के बिल बहुत बढ़ाकर दिए जा रहे हैं। रजबहों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण रजबहों में बहुत कम पानी आ रहा है। जिससे किसानों की फसलों की भी सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है। बैठक में वक्ताओं ने रुड़की में होने वाली 17 जून की महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों को पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता मामचंद सैनी ने और संचालन पूर्व अध्यक्ष मोनू प्रजापति ने किया। जिला सचिव सूरज चंद सैनी, रामदयाल, जयपाल, कर्मसिंह, श्यामलाल सैनी, मामचंद, ओमपाल सिंह, ब्रजपाल, नेवुल्ला खां, श्रीकांत, बाबूराम, रामू, धर्मराज सैनी, भरतवीर, सुखबीर प्रजापति, सतीश गुर्जर आदि मौजूद रहे।