फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

पुरकाजी बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
पुरकाजी बाईपास पर वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के पुरकाजी बाईपास पर रात के समय किसी वाहन की चपेट में आकर तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम सवेरे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दिन में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के पुरकाजी बाईपास पर गांव भैंसानी पुल के निकट एक तेंदुआ जंगल से निकल कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 100 और पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां तेंदुए का शव पड़ा था। इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वन संरक्षक सहारनपुर वीके जैन और डीएफओ सूरज मय टीम के मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। डीएफओ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व यह तेंदुआ पुरकाजी के नारायणपुरी के जंगल में देखा गया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत जांच में मौके पर किसी वाहन के ब्रेक मारने के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि तेंदुए की सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed