फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दोगुनी आय को औषधीय खेती से प्रभावित हो रहे किसान

दोगुनी आय को औषधीय खेती से प्रभावित हो रहे किसान

Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
दोगुनी आय को औषधीय खेती से प्रभावित हो रहे किसान
प्रत्येक जिले में होगा आयुष ग्राम का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। गुड़ महोत्सव में औषधीय पौधों की जानकारी को लेकर किसानों में काफी उत्साह रहा। औषधीय खेती को सरकार अनुदान की बौछार कर रही है। प्रत्येक जिले में एक आयुष ग्राम चयनित करने की सरकार की योजना है। इस गांव में जड़ी-बूटी की खेती होगी। औषधीय खेती के लिए बीज और पौधे सरकार स्वयं उपलब्ध करा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा बोर्ड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर डॉ संजय सैनी ने गुड़ महोत्सव में औषधीय पौधों का स्टॉल लगाया। इस स्टॉल पर किसानों को औषधीय खेती के लाभ और सरकार की प्रोत्साहन की योजनाओं के बारे में बताया गया। सहारनपुर के शकरपुर गांव के संजय सैनी लंबे समय से औषधीय खेती से जुड़े हैं। उनका कहना है किर राज्य जैव ऊर्जा बोर्ड किसानों को ट्रेनिंग देने के साथ पौधे भी उपलब्ध कराता है। औषधीय खेती से किसानों की आय आसानी से दोगुनी हो रही है। सहारनपुर जिले में 40 गांवों के 597 किसान अब तक औषधीय खेती से जुड़ चुके हैं। तीन गांव बलमतपुर, बालपुर और चिराग बेहड़ा ऐसे है जिनमें 15 एकड़ से अधिक जमीन में औषधीय खेती हो रही है। जर्मनी के क्यूएसआई से औषधीय गुणों का प्रशिक्षण लेने वाले संजय कहते हैं कि प्रदेश सरकार ने हाल ही आयुष ग्राम योजना शुरू की है। इस योजना में जड़ी-बूटी की खेती करने वाले गांव को शामिल कर दस लाख का अनुदान दिया जाएगा। किसान पूरी जानकारी के साथ औषधीय खेती करे तो उसकी आय आसानी से दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed