{"_id":"5cfea7e7bdec22070e2be0c2","slug":"15601929913-muzaffarnagar-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का लिया निर्णय
शाहपुर। सलमानी समाज की ओर से आयोजित एक कांफ्रेंस में समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का निर्णय लिया गया। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से साबिर हसन को अध्यक्ष चुना।
कस्बे में एक फार्म हाउस में सलमानी समाज द्वारा आयोजित इसलाह-ए- है मुआशरा कांफ्रेंस में समाज में दहेज प्रथा, अशिक्षा जैसी बुराइयों को दूर करने तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एकता के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, समाजसेवी श्यामपाल सिंघल व उमेश मित्तल मौजूद रहे। 144 गांवों के सलमानी समाज के लोग कांफ्रेंस में शामिल हुए। प्रतिभाग करने वाले लोगों ने साबिर हसन मुजफ्फरनगर को अध्यक्ष चुना, जबकि महताब आलम तावली को उपाध्यक्ष, अखलाक सलमानी को जनरल सेक्रेट्री, मीर हसन पानीपत को प्रचार मंत्री एवं मोहम्मद रफी भाटू को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 21 सदस्यों का भी चयन किया गया। कांफ्रेंस में हाजी अली हसन ककोर, मोहम्मद कामिल मसूरा, मोहम्मद कामिल शेखपुरा, हाजी मोहम्मद इकबाल नारसन, डॉक्टर हाजी निसार बुढ़ाना, मोहम्मद इसराइल भनवाड़ा, हाजी यासीन तावली, मोहम्मद अकरम दभेदी, मुमताज खुरगान, मोहम्मद जमील कुरालसी, अनीस अहमद हसनपुर लुहारी, अमीर हसन पानीपत, मोहम्मद अकबर पूर्व प्रधान, अली हसन छपरौली, मोहम्मद इरशाद छतेला, मुस्तकीम सादपुर, मारूफ तहरपुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर इरशाद सलमानी ने किया।