{"_id":"5cfea5bcbdec2207272c64d1","slug":"156019243516-muzaffarnagar-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक निर्भीक होकर काम करें : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक निर्भीक होकर काम करें : बालियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक निर्भीक होकर काम करें : बालियान
मुुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि उनका प्रयास मुजफ्फरनगर में पूरी तरह भयमुक्त माहौल देना तथा चहुंमुखी विकास कराना है। चिकित्सक निर्भीक होकर काम करें और यदि कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं।
सरकुलर रोड स्थित आईएमए सभागार में आयोजित समारोह मेें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, सुनीता बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री सुनील अहलावत का डा. ईश्वर चंदा, डा. मुकेश जैन, डा. अशोक कुमार, डा. निशा मलिक, डा. एससी गुप्ता ने बुकें देकर स्वागत किया। डॉ एमके तनेजा, डा. गजराजवीर सिंह, डा. हरीश कुमार ने चिकित्सकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर डा. बालियान ने कहा कि उनके दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हैं। उनका प्रयास है कि देश के नक्शे में मुजफ्फरनगर का नाम विकसित आधुनिक शहर के रूप में उभरे। चिकित्सक पूरी तरह भयमुक्त होकर अपना सेवा कार्य ईमानदारी से करते रहें। इस अवसर पर डा. मंजुला गौड़, डा. कुलदीप सिंह चौहान, डा. गौतम, डा. रेखा सिंह, डा. अंजू गर्ग, डा. डोली गर्ग, डा. दीप्ति अग्रवाल, डा. निधि गौड़, डा. रविंद्र शर्मा, डा. सुनील सिंघल, डा. केडी सिंह, हेमंत कुमार, डा. अजय सिंघल, डा. अखिल गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष डा. यूसी गौड़ ने सभी का आभार जताया। संचालन डा. ईश्वर चंद्रा ने किया।