फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाई अपनी सरकार में प्रशासन के खिलाफ आज करेंगे आंदोलन

भाजपाई अपनी सरकार में प्रशासन के खिलाफ आज करेंगे आंदोलन

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपाई अपनी सरकार में प्रशासन के खिलाफ आज करेंगे आंदोलन
देवबंद (सहारनपुर)। भारी भरकम टोल वसूली और अनियमितताओं को लेकर टोल प्लाजा को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ता सोमवार को अपनी ही सरकार में मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं, विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा से प्रत्याशी रहे हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति के संरक्षक रामपाल पुंडीर ने चेतावनी दी कि अगर अनियमितताएं दूर नहीं हुई तो जनता महापंचायत कर टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्रकरण में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों का उत्पीड़न करने को लेकर त्यागी मिलन समिति, हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति, हिंदू युवा सेना ने रोष व्यक्त किया है। रविवार को नगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक रामपाल पुंडीर ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन कंपनी हाईवे निर्माण में हुए बड़े भ्रष्टाचार को दबाना चाहती है और इसी के चलते टोल अधिकारी मुजफ्फरनगर पुलिस से आंदोलनकारियों का खुला उत्पीड़न करा रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह रही कि चुनाव में इसका लाभ नहीं मिला। पुंडीर ने चेतावनी दी कि अगर अनियमितताओं को जल्द दूर नहीं किया जाता तो जनता आंदोलन को धार देकर टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। हिंदू युवा सेना के विकास चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर मुजफ्फरनगर पुलिस ने धरपकड़ का सिलसिला बंद नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। निर्दोष लोगों की गिरफ्तारियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुरड़ी गांव में त्यागी समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारी भरकम टोल वसूली को नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जाएगा। सुविधाओं की मांग करने पर आंदोलन करने वाले युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर धर्मपाल त्यागी, निरंकार त्यागी, मगन सिंह, अनिरुद्ध, संजय त्यागी, अनिल त्यागी, जितेंद्र त्यागी, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, संजय, सुमित सैनी, राजकुमार, गगन अग्रवाल, सन्नी, गौरव पंवार, योगेश, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed